
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नंदलाल जी परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में स्थानीय आचार्य सदन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आज नंद उत्सव में बीकानेर पश्चिम विधायक माननीय जेठानंद जी व्यास, महापौर सुशीला कवर , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री सत्यप्रकाश जी आचार्य और मोहल्ले के सभी गणमान्य नागरिक और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओ ने इस भागवत कथा में आए नंद उत्सव के प्रसंग का आनंद लिया। इसमे भंवर लाल जी आचार्य, गणेश जी, आचार्य, रमेश आचार्य, झंवर लाल आचार्य, सोम प्रकाश आचार्य, किशोर आचार्य, और आचार्य बेनीदास जी परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।