Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज घर घर व देवालयों में जन्माष्ठमी की धूम है। अनेक आयोजन जारी है। जूनागढ़ के पास चंचल हनुमान जी मंदिर में पेड़ के तने पर हनुमानजी की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी है। विहिप का स्थापना दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम बीकानेर में धूम धूम धाम से मनाया. भक्तों के सैलाब ने सनातन नारे लगाए और जगह जगह बीकानेर टीम द्वारा अच्छी सजावट और कृष्ण राधा बने बालक बालिकाओं का सम्मान भी किया गया। गंगशहर में कांकड़ वाले बालाजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म की झाकियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया एवं भगवान श्री कृष्ण की भव्य आरती करवाई गई । गोपेश्वर बस्ती गोगा गेट रानी बाजर बागदी मोहल्ले में अच्छी सजावट की झांकियों को पुरस्कृत किया गया।

महानगर अध्यक्ष विजय कोचर, महानगर मंत्री राजेंद्र सोनी, विभाग मंत्री विनोद सेन, चेतनसिंह पंवार, सालगराम ,नरसिंह भाटी,हरिकिशन व्यास, शिव उपाध्याय,अशोक सेन, नरसिंह भाटी शैलेश जी ,आनंद गुप्ता, मुकेश जोशी,रामनिवास, गणेश, मूल चद सुथार मगन सुथार महेंद्र baradiya शिव दधीच पुखराज सोनी गोविंद, रामनिवास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।