ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20220202 004525 3 श्रीकोलायत के चिकित्सालयों के लिए 7 करोड़ 75 लाख मन्ज़ूर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

श्रीकोलायत के चिकित्सालयों का होगा कायाकल्प, 07 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत 
सी.एच.सी. हदां को मिले 05 करोड़ 50 लाख एवं पी.एच.सी. के लिये 2 करोड़ 25 लाख रुपये स्वीकृत

Thar पोस्ट, जयपुर / बीकानेर । ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार जयपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हदां एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झझू में नवीन भवन निर्माण एवं उन्नतिकरण हेतु 07 करोड़ 75 लाख रुपये आर.आई.डी.एफ. 25 (2021-22) योजना अन्तर्गत स्वीकृत किये है।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने  कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हदां में भवन निर्माण एवं जनसुविधा विस्तार हेतु 05 करोड़ 50 लाख रुपये तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झझू में नवीन भवन निर्माण हेतु 02 करोड़ 25 लाख रुपये स्वीकृत किये गये है, इस राशि से दोनों चिकित्सालय भवनों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के अनुरूप बनाया जायेगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र में भी चिकित्सा सम्बंधी उत्कृष्ट सेवाऐं क्षेत्रवासियों को प्राप्त हो सकें।
ऊर्जा मंत्री ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा सम्बंधी उपलब्धियों के  बारे में बताते हुये कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र में उप-जिला अस्पताल, ट्रोमा सेन्टर, बज्जू में बी.सी.एम.ओ. कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हदां व गौडू को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में , उप-स्वास्थ्य केन्द्र गडियाला व झझू को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया गया है।  बज्जू व बीकमपुर के चिकित्सालयों को आदर्श केन्द्रों में क्रमोन्नत तथा अनेक नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत हुये है, जिनमें मोडायत, मोटावता, बज्जू तेजपुरा, पेंथड़ों की ढाणी, देवड़ों की ढाणी, कोड़मदेसर आदि केन्द्र शामिल है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि श्रीकोलायत व देशनोक में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना, बज्जू श्रीकोलायत, देशनोक गडियाला, हदां व गजनेर चिकित्सालयों को एम्बुलेंस उपलब्ध करवाना जैसे महत्वपूर्ण कार्य मात्र 03 वर्ष की अवधि में सम्पन्न हुये है, जो क्षेत्र के ऐतिहासिक उपलबियां है, इनसे श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं को कायाकल्प हुआ है तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर ही श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो पा रही है। ऊर्जा मंत्री भाटी ने इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तथा राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री  रघु शर्मा और वर्तमान में  चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।


Share This News