ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230219 205113 अमरीका में बीकानेर के करणी माताजी मंदिर को लेकर राजनीति ! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अमरीका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ही राजस्थान में बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता के मंदिर (सफेद चूहों का मंदिर) को लेकर सियासी महाभारत शुरू हो गया है। यह न्यूज वायरल हो रही है। भारतीय मूल की निक्की हेली ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए दावेदारी पेश की है। इस पर अमरीका की लेखिका और वकील एन. कोल्टर ने निक्की को लेकर नस्लभेदी टिप्पणी की है। कोल्टर ने एक पोडकास्ट में हेली से कहा, तुम वापस अपने देश भारत क्यों नहीं चली जाती हो। कोल्टर ने भारतीय परंपराओं पर भी आपत्तिजनक बयान दिए। उन्होंने कहा, गायों की पूजा कौन करता है? भारत में सब भूखे मर रहे हैं। वहां चूहों के मंदिर हैं। बीकानेर स्थित करणी माता का मंदिर दुनियाभर में सफेद चूहों के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में हजारों चूहे रहते हैं। इन्हें काबा कहा जाता है। मंदिर में प्रतिदिन हजारों लोग मनौती मांगने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं। लेकिन यह बयान विवादों में आ गया है।


Share This News