ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20210407 182711 18 गर्ल्स हॉस्टल संचालक की करतूत पर छात्राओं का हंगामा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज़। श्रीगंगानगर जिले में स्थित एक हॉस्टल के संचालक के एल यादव पर एक छात्रा से जबरदस्ती करने के आरोप लगे हैं. बीती रात छात्राओं की शिकायत महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल संचालक के एल यादव एक छात्रा को पहले बाजार ले जाया गया फिर किसी अन्य व्यक्ति के मकान में ले जाकर जबरदस्ती की. इसके बाद छात्राओं ने अपने परिजनों को सूचित किया जिस पर आज सुबह छात्राओं के परिजन हॉस्टल में पहुंचे और अब हॉस्टल को खाली किया जा रहा है.

छात्राओं ने कहा कि जिस व्यक्ति को उन्होंने पिता के समान माना उन्होंने एक छात्रा के साथ इस तरह का व्यवहार किया जिससे वह काफी निराश हैं और वह कड़ी कार्रवाई की मांग करती हैं. आपको बता दें कि इस हॉस्टल में प्रदेश के कई शहरों की छात्राएं रहकर अध्ययन कर रही हैं. घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और छात्राओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पिछले डेढ़ माह से बंद है।


Share This News