Thar पोस्ट, न्यूज। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि किस्मत के कारण ही आज इस मुकाम पर पहुंचा हूँ । बच्चन से स्वीकार किया कि इस फिल्मी दुनिया कितने ही लोग बड़ा कलाकार बनने का सपना लेकर आते है लेकिन सामान्य स्टार भी नही बन पाते। आज से केवल दो माह पूर्व तक अपने जीवन की मुसीबतों से लड़ते हुए सीमा हैदर को पता ही नहीं था कि सीमा-सचिन का मामला न्यूज चैनल, यू टूबर्स व वेब न्यूज चैनलों की विशेष पसंद बन जायेगा। अंदरूनी खबर यह है कि सीमा के परिवार वालों ने इंटरव्यू देने की दर भी तय कर दी है। सीमा का ससुराल भी सामान्य है। लेकिन अब घर बैठे पैसों के बारिश हो रही है। हालात तो यह है कि इंटरव्यू लेने वालों को भी डेट दी जा रही है। पूरे दिन चलता है। सीमा के ससुर ने भी एक इंटरव्यू में पैसे लेने की बात स्वीकारी है। पैसे दो और सीमा से कुछ भी बुलवाओ। इसके चलते देश के अधिकांश न्यूज चैनलों व ऑनलाइन मीडिया की टीआरपी तेज़ी से बढ़ रही है। यु ट्यूब व ऑनलाइन न्यूज़ वेब पर दर्शक तेज़ी से बढ़ रहे है। पाकिस्तान के गरीब मोहल्ले में रहने वाली सीमा की फूटी किस्मत पलट चुकी है। बगैर कुछ किये वह सोने की मुर्गी बन चुकी है जो चूजों के साथ इंडिया आई है। इस बीच सीमा को गुजरात मे 50 हज़ार रुपये मासिक सैलरी का आफर उसके पास आया है। जबकि वह 5 वी तक पढ़ी है। भारत व पाकिस्तान को लेकर फ़िल्म बनाने वाले निर्माता निर्देशक भी पहुंच रहे है।
यु ट्यूब पर भी उसके लाखों प्रसंशक है। हिंदी फ़िल्म गीत ”गले मे ‘लाल टाई’ से लेकर अनेक वीडियो व रील उसके वायरल हुए है। गले मे लाल टाई में उसने ताबड़तोड़ डांस हूटिंग के साथ किया है। दरअसल, सीमा हैदर जासूस है या नहीं उसकी बारीकी से जांच चल रही है। लेकिन वह एक महत्वाकांक्षी महिला है और इसमे कोई दो राय भी नही। क्योंकि सचिन से पहले भी पाकिस्तान में सीमा की पटरी अधिक दिनों तक किसी के साथ नहीं बैठी। शिक्षा उसकी अधिक नहीं है 5 वीं तक है। लेकिन वह एक ‘सिंगल माइंडेड’ होशियार महिला है। इस तरह के लोग जिंदगी में लाभ या हानि की परवाह नहीं करते। जो करना है बस करना है। यहाँ तक कि धर्म छोड़ने के साथ मांस मदिरा भी एक साल पहले छोड़ चुकी। दुनिया मे अनेक नामचीन हस्तीयों ने एकल दिमाग के सहारे सफलता पाई है इसकी लिस्ट भी लंबी है कोई प्रमुख नेता बन गया तो कोई अभिनेता तो कोई खिलाड़ी। ये लोग या तो आबाद होते है या बर्बाद। इसके विपरीत अधिकांश लोगों की स्थिति यह होती है वे कोई भी कार्य करने से पहले अनेक बार सोचते है। 90 प्रतिशत से अधिक लोगों की यही स्थिति है और वो सामान्य रह जाते हैं। जानकारी में रहे कि सीमा ने 12 लाख से अधिक धन राशि दाव पर लगा दी। मकान आदि सब बेच दिए। बगैर किसी की परवाह किये। सामान्य महिला या पुरुष तो 20 बार सोचेंगे। पाकिस्तान के प्रमुख शहरों से होते हुए दुबई, नेपाल से इंडिया पहुंच गई। अब लोकप्रियता की स्थिति यह है कि ना जाने कैसे कैसे वीडियो वायरल हो रहे है। जैसे – सीमा ने बीड़ी पी तो सचिन ने पिटाई कर दी। सचिन को रात को 12 बजे बुलाया मैं अकेली थी, लेकिन वो नही आया। सचिन द्वारा सीमा के लिए कही गई शायरी ‘आलू भरा पराठा-पानी भरा गिलास सीमा तेरी याद में ना भूख लगे ना प्यास, इस पर सीमा वापस कहती ओहो शायरी ? हहहह हा हा ‘आदि आदि। अब सीमा के ठहाके पर ही रील बन रही है। कोई सचिन को झींगुर तक बता रहा है। जैसे कि मैंने पहले जिक्र किया कि वो एक उच्च महत्वाकांक्षा लिए भारत आई है। ससुराल परिवार पर भी उसका दबाव है कि जल्दी से भारत की नागरिकता मिले, इसमे परिजन भी लगे है। जानकारी में रहे कि पूरे विश्व मे पिछले 10 वर्षों में महिलाओं में तेज़ी से बदलाव आए है और सीमा भी इससे अछूती नही है। नागरिकता मिलेगी या नही यह भी भविष्य के गर्त में है क्योंकि वह अवैध तरीके से इंडिया पहुंची थी।
