Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी बीकानेर से गंगासागर (कोलकाता) वाया जयपुर भरतपुर ट्रेन 25 जून को सुबह 11 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश पालीवाल ने बताया कि इस ट्रेन में बीकानेर संभाग के 400 यात्री यात्रा में सवार होंगे। जयपुर रेलवे स्टेशन से अलवर, सीकर एवं झुंझुनू जिले के 340 यात्री एवं भरतपुर संभाग के 234 यात्री सहित कुल 974 यात्रियों को तीनों रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बजे, जयपुर रेलवे स्टेशन पर नंबर 12.30 बजे,भरतपुर रेलवे स्टेशन पर पर 3:30 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्रियों को यात्रा के दौरान अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी,मूल जनाधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सहित सदस्यों ने संभाला कार्यभार
बीकानेर। बाल कल्याण समिति के नव मनोनीत अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास सहित सभी सदस्यों ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणसिंह ने एड. व्यास को कार्यभार सौंपा। साथ ही हाज़रा बानो, जन्मेजय व्यास व सुनीता कड़वासरा ने भी नई समिति के रूप में कार्य ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व समिति सदस्य सरोज जैन, हर्षवर्धन सिंह भाटी व आईदान भी उपस्थित थे। जिन्होंने अपना कार्यभार नये सदस्यों को सौपा। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों अरविन्द सिंह सेंगर व किरण गौड़ ने भी अधिकारिता विभाग के आदेश के तहत दोबारा कार्यभार ग्रहण किया।