Thar पोस्ट न्यूज। राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू को जयपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। किराडू संभाग के सभी जिलों में विप्र समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक करते हुए बोर्ड को आवश्यक प्रस्ताव भेजेंगे।
किराडू ने बताया कि राज्य विप्र कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार विप्र समाज की सामाजिक बुराईयों, कुरीतियों की पहचान, धार्मिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों व परिवारों की समस्याओं का अध्ययन, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान के लिये राज्य सरकार को अनुशंषायें एवं नवीन योजनायें तथा कार्यक्रम प्रस्तावित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव करने के लिए प्रत्येक सदस्य को एक एक संभाग का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत किराडू को जयपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। संभाग प्रभारी आवंटित संभाग के सभी जिलों में विप्र समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक आयोजित कर अगले दो महीनों में प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को प्रस्तुत करेंगे।
Thar पोस्ट। शिक्षा विभागीय कर्मचारी द्वारा संघ की बीकानेर संभाग कार्यकारिणी में
महेश कुमार रंगा पद सहायक प्रशासनिक अधिकारी , जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर को बीकानेर संभाग महामंत्री नियुक्त किया जाता है नवीन पदाधिकारी को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास , प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास , कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य , प्रदेश महामंत्री गिरिराज हर्ष , प्रदेश परामर्शक विष्णु दत पुरोहित एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नवरतन जोशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ब्यास पारीक प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री औम जी विश्नोई , अविकान्त पुरोहित जिलाध्यक्ष ने बधाई दी है ।
Thar पोस्ट।जनकल्याण की कामना से सभी श्रद्धालुओं ने शिवजी को 108 बिल्व पत्र चढाए।गंगानगर रोड़ स्थित संत भावनाथ आश्रम में भगवान शिव मंदिर में महंत भावनाथ महाराज के सानिध्य में भवर लाल मांगर,पृथ्वी सिह पंवार,बजरंग राजपुरोहित,किशन गहलोत, अशोक गहलोत,संदीप पवार, भूरसिंह विष्णु भाटी व प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने शिव परिवार की पूजा की व रुद्र सूक्त,पुरुष सूक्त से अभिषेक किया। संत भावनाथ आश्रम में अभिषेक के बाद आरती व प्रार्थना की । संत भावनाथ महाराज ने उपस्थित महिला व पुरुष श्रद्धालुओं से जनकल्याण के प्रार्थना के साथ ॐ नमः शिवाय मंत्र बोलकर 108 बिल्व पत्र चढाए ।
*एमनेस्टी स्कीम 2022 के क्रम में संवाद एवं परिचर्चा का आयोजन 3 अगस्त को*
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग, कार्यालय अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) राज्य कर विभाग, बीकानेर से प्राप्त पत्र के आधार पर बताया कि विभिन्न व्यवहारी फर्मों के विरुद्ध बकाया पुरानी मांग के निस्तारण हेतु राज्य सरकार द्वारा बजट 2022 में एमनेस्टी स्कीम 2022 की बहुप्रतीक्षित घोषणा की है, ताकि व्यवहारी फर्मों के विरुद्ध बकाया मांग को समाप्त किया जा सके। इस हेतु समस्त औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठन एवं उद्यमियों व व्यापारियों को इस संबंध में युक्तियुक्त जानकारी देने एवं इससे सम्बंधित नियमों से अवगत करवाने हेतु दिनांक 03/08/2022 को शाम 4:00 बजे वाणिज्यिक कर विभाग तुलसी सर्किल, बीकानेर के कॉफ्रेंस हॉल में व्यवहारियों एवं औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों से संवाद हेतु सेमीनार एंव परिचर्चा का आयोजन रखा गया है । इस परिचर्चा में एमनेस्टी स्कीम 2022 के तहत आने वाली सभी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किये जाने का प्रयास किया जाएगा ।