Thar पोस्ट। राज्य सरकार ने प्रदेश में पंजीकृत गौशालाओं के लिए घरेलू विद्युत दर की आधी राशि को टैरिफ अनुदान के रूप में उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की है।ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के वर्ष 2021-22 के बजट में प्रदेश की गौशालाओं को आर्थिक सम्बल देने के लिए उनको घरेलू विद्युत दर की आधी राशि (50 प्रतिशत) टैरिफ अनुदान के रूप में देने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में वित विभाग द्वारा पंजीकृत गौशालाओं के लिए घरेलू विद्युत दर की आधी राशि (50 प्रतिशत) टैरिफ अनुदान के रूप में डिस्कॉम्स को उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान कर दी गई है। Thar पोस्ट, बीकानेर। रेल यात्री हेल्प कमेटी के अध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने उत्तर.पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से बीकानेर रेलवे स्टेशन पर कोविड.19 से सम्बन्धित सुरक्षात्मक सामग्री की बिक्री के लिए ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन लगाने की मांग की है। सोनी ने बताया कि उत्तर.पश्चिम रेलवे का बीकानेर रेलवे स्टेशन एक मुख्य स्टेशन है। हालांकि कोविड.19 को लेकर लॉकडाउन चल रहा है और गिनती मात्र की ट्रेनें बीकानेर से संचालित की जा रही है लेकिन आने वाले समय में यात्रीभार बढऩे की उम्मीद है। फिर भी रेलवे के अभिनव विचार व गैर किराया राजस्व प्रोत्साहन योजनांतर्गत इस मशीन के लगने से यात्री आवश्यकता होने पर मास्क, सैनीटाइजर जैसी कोविड से सुरक्षा देने वाली सामग्री खरीद सकते हैं। इस ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन के लगने से यात्री मशीन में लगे पैनल में निर्धारित राशि स्वयं डालकर सामग्री अपने आप खरीद कर सकेगा। बिजली बंद। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव हेतु शनिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि करमीसर रोड, बिश्नोई मोहल्ला, जीवननाथ बगीची, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, मौसम विभाग के पास, मेघवालों के श्मशान, साहित्य अकादमी के पास, गजनेर रोड, मुरलीधर सेक्टर 3, श्रीराम नगर, कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे, नाल रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं नत्थानियों की सराय, नत्थूसर गेट के अंदर व बाहर, हरिजन बस्ती में सुबह 8 से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। काढ़ा वितरण आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक के द्वारा गंगाशहर पाबू चौक में काढ़ा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीकानेर शहर बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया कि शहर कांग्रेस बी ब्लाक कमेटी और आयुर्वेदिक औषधि विभाग ने दोनों मिलकर बीकानेर की आमजन के लिये कोरोना वैश्विक महामारी में इमन्यूटी को बढ़ाने के लिये बीकानेर में 10 दिन तक अलग-अलग जगह काढ़ा वितरण किया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में उपनिदेशक रमेश कुमार सोनी डॉ, जितेंद्र सिंह भाटी, डॉक्टर गोविंद ओझा, प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, बद्री गहलोत, शहर जिला कांग्रेस के सचिव मनोज चौधरी, पूर्व पार्षद हजारीमल देवडॉ, आदूराम भाटी, बिसना राम गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष मगन लाल पणेचा, सरवन रामावत, टिकुराम मेघवंशी, लालचंद गहलोत सहित अन्य सहयोग के लिये मौजूद रहे। शनिवार को वैध मघाराम कॉलोनी में काढ़ा वितरण होगा ।विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर द्वारा आयुर्वेद काढ़ा वितरण अभियान कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद विभाग के सहयोग से शनिवार 29 मई को सुबह पंडित जी पेटोल पम्प,गजनेर रोड पर आयुर्वेद चिकित्सको की देखरेख में बनाकर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव दीपक जी पारीक के सान्निध्य में वैध मघाराम कॉलोनी व आस पास क्षेत्र में घर घर वितरित किया जाएगा ।
यह जानकारी विफा के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने दी है । साथ ही घर घर वितरण के समय क्षेत्रवासियों को सरकारी गाइड लाइन की पूर्ण पालना करने की समझाइश की जाएगी ।नारायण पारीक छोटूलाल चुरा
महामंत्री सचिव
सुनीता पारीक के सी ओझा
जिलाध्यक्ष सचिव
महिला प्रकोष्ठ मुकेश सारस्वत
विफा,बीकानेर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ

श्री गोपाल सिंघानिया चैरिटेबल ट्रस्ट व लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन द्वारा ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीनों की व्यवस्था।श्री गोपाल सिंघानिया चैरिटेबल ट्रस्ट व लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन द्वारा ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीनों का लोकार्पण भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, लॉयन्स क्लब के ज़ोन चेयर पर्सन लॉयन अनिल माथुर द्वारा किया गया ।

श्री कैलाश सिंघानिया द्वारा उपलब्ध करवाई गई इन मशीनों का संचालन लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन द्वारा किया जाएगा । मशीन की आवश्यकता होने पर मोबाईल 9414243046, 9887281507 पर सम्पर्क कर आवश्यक ऑपचारिकता व उपलब्धता के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है ।इस अवसर पर अरुण जैन, अविनाश भार्गव, राजेंद्र राजपुरोहित, प्रमोद सक्सेना, नीरज भटनागर, रचना सोनी, अनिल शर्मा, विजय शर्मा, विजय खरखोदिया ने सहयोग किया । भाजपा रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, लॉयन रामदेव राठी, लॉयन अशोक बंसल ने अपनी उपस्थिति दी । कार्यक्रम का संचालन शशांक सक्सेना ने किया ।