Thar post लायंस क्लब बीकानेर उड़ान की सत्र 2021-22 की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चार्टर प्रेसिडेंट अर्चना थानवी ने बताया कि सत्र 21-22 के लिए लायन मोनिका शर्मा अध्यक्ष, लायन जमना व्यास सचिव व लायन कमला नैन कोषाध्यक्ष क्लब सदस्यों द्वारा सर्वसमति से चुना गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा क्लब कार्य करणी का विस्तार भी किया गया जिसमें विभिन्न पदों की घोषणा की गई। वाइस प्रेसिडेंट 1- रेणु जोशी , वाइस प्रेसिडेंट 2 – सीमा पुरोहित, वाइस प्रेसिडेंट 3 – उषा अग्रवाल तथा संगीता शर्मा – टेमर, इंदु पुरोहित – टेल ट्वीस्टर,.नीलम आसोपा – सह सचिव, सुदेश दहिया – विशेष सचिव। सह कोषाध्यक्ष – आरती तँवर, ्क्लब एडमिनिस्ट्रेटर – डॉ विजय लक्ष्मी व्यास, एल सी आई एफ कॉर्डिनेटर – डॉ विमला विश्वनाथ , क्लब सर्विस चेयर पर्सन – डॉ जयश्री शर्मा, क्लब मार्केटिंग कॉम्युनिकेशन चेयरपर्सन – निर्मला गोयल, मेम्बरशिप चेयर पर्सन – अर्चना थानवी को बनाया गया हैं।क्लब के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर के पद पर शारदा पुरोहित,सीमा सोनी, नीलम आचार्य ,वरुणा पुरोहित ,नीतू सावनसुखा,डॉ मुदिता पोपली व सीमा भोजक रहेगी।

स्वामी का भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन तो जोशी होंगे भारतीय टीम के प्रशिक्षक बीकानेर – सोनीपत चेक रिपब्लिक वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गयी है । घोषित हुई भारतीय टीम में बीकानेर के श्यामसुंदर स्वामी का चयन किया गया है, आगामी 3 जुलाई से 11 जुलाई 2021 तक चेक रिपब्लिक मे आयोजित होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान के श्यामसुंदर स्वामी भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, इस दौरे पर जाने वाली टीम में प्रशिक्षक के रूप में राजस्थान के अनिल जोशी को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि कंपाउंड टीम में श्यामसुंदर स्वामी इससे पहले भी अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश को पदक दिलवा चुके है, ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके श्याम सुंदर के साथ जम्मू कश्मीर के राकेश कुमार का भी चयन किया गया है वही रिकर्व टीम में उत्तर प्रदेश के विवेक चिकारा व हरियाणा के हरविंदर सिंह को टीम में जगह मिली है इसी दौरे पर टोक्यो ओलंपिक से पूर्व क्वालीफाई टूर्नामेंट भी आयोजित होंगे जिसमें भारतीय कंपाउंड महिलाओ मे उतरप्रदेश कि ज्योति कुमारी ओलंपिक क्वालीफाई के लिए टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी उसके साथ महाराष्ट्र के आदिल अंसारी भी हिस्सा लेंगे प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि भारतीय कंपाउंड पुरुष व रिकर्व पुरूष पहले से ही टोक्यो पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके है, इस दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में प्रशिक्षक अनिल जोशी के साथ कुलदीप वेदवान भी रहेंगे। स्वामी के चयन होने पर राजस्थान तीरंदाजी संघ के आजीवन अध्यक्ष राजेंद्र जोशी राज्य संघ के के के जादम सचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर बीकानेर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय खत्री सचिव शक्ति रतन रंगा सहित तमाम खेल संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने बधाई दी।

बलिदान दिवस पर शहर भाजपा ने किया डॉ. श्यामाप्रसाद मुख़र्जी का स्मरणभारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 68वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला, मंडल और बूथ स्तर डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पार्टी के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. मुख़र्जी का स्मरण किया गया।

बीकानेर प्रवास पर आये चितोडगढ़ सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने बुधवार को रानी बाजार मंडल के बूथ संख्या 96 पर आयोजित बूथ समिति की बैठक के दौरान डॉ. श्यामाप्रसाद मुख़र्जी का स्मरण करते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं शिक्षाविद बताते हुए एक प्रखर चिंतक विचारक के रूप में याद किया। बंगाल की मातृभूमि को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि डा. मुखर्जी ने ही एक देश में दो प्रधान दो निशान और दो संविधान की नीति का विरोध कर कश्मीर समस्या का समाधान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा की कश्मीर से धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री मोदी जी ने डॉ. मुख़र्जी को सही मायने में श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में बोलते हुए भाजपा जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े अनेक संस्मरणों को याद करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में मानवता का उपासक और सिद्धांतवादी व्यक्तित्व बताते हुए कहा की देश प्रजातंत्र के इस अद्वितीय प्रहरी का सदा ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किये गए राष्ट्र भक्ति से जुड़े सभी संकल्पों का उचित समय आने पर क्रियान्वयन किया है और यही बात भाजपा को अन्य दलों से अलग बनती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा की डॉ. श्यामाप्रसाद इस धारणा के प्रबल समर्थक थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं इसलिए धर्म के आधार पर विभाजन के वे कट्टर विरोधी थे। वे मानते थे कि हम सब एक हैं और हममें कोई अंतर नहीं है, हम सब एक ही रक्त के हैं, एक ही भाषा, एक संस्कृति और विरासत के लोग हैं।

उन्होंने डॉ. मुख़र्जी के बाल्यकाल, शिक्षा दीक्षा, राजनीती में प्रवेश, विधानसभा और लोकसभा में कार्यकाल तथा कश्मीर की अखंडता से जुड़े संस्मरणों एवं उनकी रहस्मयी परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बारे में जानकारी दी।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने डॉ.मुख़र्जी को महान राष्ट्रवादी एवं दूर दृष्टि व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान की शीर्ष स्थिति डॉ. मुखर्जी जैसे महान नेताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की वजह से ही प्राप्त हो सकी है। उन्होंने डॉ. मुख़र्जी के गुरु गोलवलकर जी से संपर्क और बाद में जनसंघ की स्थापना से जुड़े एतिहासिक तथ्यों की जानकारी दी।

जिला महामंत्री मोहन सुराणा और अनिल शुक्ला ने कहा की डॉ. मुख़र्जी भारतीय राजनीती के दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में युगों तक याद किये जाते रहेंगे और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्त्ता उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के अनुसार देश सेवा का कार्य करते रहेंगे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने कहा की डॉ. मुखर्जी ने सदैव सांप्रदायिक दुष्प्रचार, मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति का विरोध किया और वर्तमान परिस्थितियों में डॉ. मुखर्जी के पद चिन्हों एवं आदर्शों का अनुसरण करने की नितांत आवश्यकता बताई।

उन्होंने डॉ. मुख़र्जी को दक्ष राजनीतिज्ञ, विद्वान और स्पष्टवादी व्यक्ति के रूप में अपने मित्रों, साथियों द्वारा समान रूप से सम्मानित एक महान देशभक्त बताते हुए उनके हिन्दू महासभा से जुड़ने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने डॉ. मुख़र्जी को नमन करते हुए उनके केन्द्रीय मंत्री कार्यकाल में किये गए सामाजिक,औद्योगिक सुधारों और महिला सशक्तिकरण कार्यों की चर्चा की।

रानी बाजार मंडल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जिला मंत्री अरुण जैन, पार्षद संजय गुप्ता, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, निशांत गौड़, प्रदीप, निरंजन सारस्वत इत्यादि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

गंगाशहर मंडल द्वारा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धाजंलि दी ।

जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा एक विधान एक निशान के लिए किये संघर्ष के बारे बताया व कहा कि मुखर्जी जी ने देश की एकता व अखंडता के सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया

इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, मघाराम नाई, शिखर चंद डागा, प्रकाश मेघवाल, चंदशेखर शर्मा, इंद्र राव, कैलाश सोनी, शिव बच्छ, मूलचंद दैया, सरिता नाहटा उपस्थित रहे ।

भाजपा गोपेश्वर मंडल बीकानेर द्वारा राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय राष्ट्र भक्त और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत ने कहा मुखर्जी ने उस वक्त कश्मीर के बारे मे कहा एक देश मे दो निशान दो विधान एवं दो प्रधान नही चलेगा। मुखर्जी अखंड भारत के लिये बलिदान देने वाले पहले भारतीय थे।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शयाम सुन्दर चौधरी ने कहा मुखर्जी कलकता विश्व विधालय के सबसे कम उम्र के उपकुलपति रहे और पहले आम चुनाव मे लोकसभा सांसद रहे।

जिला मंत्री इन्द्रा व्यास ने कहा मुखर्जी 1951 जनसंघ के गठन पर संस्थापक अध्यक्ष बने।

मंडल महामंत्री अश्वनी रामावत, प्रेम गहलोत, शक्ति केंद्र संयोजक करणसिह राठौड़, दीपक मारु, मंत्री उपासना जैन, ओमप्रकाश गहलोत, मुकेश सैन, राजकुमारी, किसन मोदी आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की निर्देशिका व समाज सेविका रेशमा वर्मा को अखिल भारतीय कामदार एकता परिषद के महिला प्रकोष्ठ बीकानेर जिले से महिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर नियुक्ति पत्र जारी करते हुए रेशमा वर्मा को नियुक्ति दी गई रेशमा वर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का भरपूर प्रयास करती रहेंगी

भाजपा जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री के नेतृत्व में भी मंडल के अनेक बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये गए।