ताजा खबरे
IMG 20260307 160209 छात्राओं से हेड मास्टर ने करवाई मालिश, सस्पेंड किया Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चित्रकूट के ‘प्राथमिक विद्यालय नया बाजार-1’ में हेडमास्टर मधु कुमारी राय पर आरोप है कि उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे अपनी देह दबवाई। घटना 28 फरवरी की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हेडमास्टर जमीन पर चटाई बिछाकर लेटी हुई हैं और कक्षा 2 की एक मासूम बच्ची उनकी पीठ पर खड़े होकर उसे पैरों से दबा रही है। इस दौरान क्लास के बाकी बच्चे शोर मचा रहे थे और पढ़ाई पूरी तरह ठप थी हेडमास्टर सुबह करीब 11 बजे क्लास में पहुंचीं, जहाँ कक्षा 2 और 3 के बच्चे साथ बैठे थे। उन्होंने एक छात्रा को बुलाकर मालिश करने को कहा। जब बच्ची ने हिचकिचाते हुए कहा कि उसे मालिश करना नहीं आता, तो हेडमास्टर ने उसे निर्देश दिया कि बस पीठ पर चढ़कर चलना है। स्कूल स्टाफ के ही किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और शुक्रवार को इसे सार्वजनिक कर दिया

वीडियो वायरल होते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। शुरुआती जांच में वीडियो सही पाया गया, जिसके बाद कड़ी कार्रवाई की गई। हेडमास्टर मधु कुमारी राय को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामले की गहराई से जांच के लिए आदेश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है।


Share This News