Thar पोस्ट। राजस्थान में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मी बिजनेस चल रहा है। बांसवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली कि बांसवाड़ा शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र एजाज मॉल और उदयपुर सड़क मार्ग स्थित रॉयल होटल में वेश्यावृत्ति का कारोबार चल रहा है। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी कानसिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक सूर्यवीर सिंह राठौड़ और संदीप कुमार के नेतृत्व में दो पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।बोगस ग्राहक भेजकर तस्दीक करवाई और रॉयल स्पा सेंटर उदयपुर रोड बांसवाड़ा में त्वरित कार्रवाई करते हुए सेंटर में वेश्यावृत्ति के आरोप में संचालक अमरदीप सिंह निवासी सन्मति नगर उदयपुर रोड बांसवाड़ा उसका पार्टनर सुदर्शन सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड सहित दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।इसी प्रकार एलेक्स स्पा सेंटर रतलाम रोड नया बस स्टैंड बांसवाड़ा में वेश्यावृत्ति के मामले में संचालक मुर्तजा पुत्र जैनुद्दीन मामूला जाती बोहरा उम्र 37 वर्ष निवासी नबीपुरा बांसवाड़ा एवं एक ग्राहक संयम जैन पुत्र मनोज जैन उम्र 19 वर्ष निवासी बाजना मध्य प्रदेश सहित छह युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।बांसवाड़ा शहर के दो स्पा सेंटर के तीन संचालक आठ महिलाओं एवं एक ग्राहक को वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।