Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में रातभर पटाखों से झलसे लोग पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचते रहे। दीपावली की पूरी रात घायलों का पीबीएम ट्रोमा सेंटर पहुंचने का सिलसिला बना रहा। रातभर में 74 चोटिल पीबीएम हॉस्पिटल पहुंच गए। अधिकांश को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं कुछ लोगों को भर्ती भी किया गया है। एक चोटिल ऐसा भी है जिसकी जेब में पटाखा बम फूट गया और जांघ का बड़ा हिस्सा गायब हो गया।बीकानेर में घड़सीसर निवासी दो भाइयों के जख्मी होने के बारे में बताया जा रहा है कि वे पोटाश से पटाखे बनाने के लिए उसे बारीक पीस रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हो गया। इनमें से एक की आंख खराब हो गई। दूसरा भी गंभीर घायल हुआ है। दोनों के नाम इमरान और अरबाज बताये जा रहे हैं। लोहे की पाइप में स्प्रिंग लगाकर पोटाश से बंदूक की तरह धमाका करने की कोशिश में बेणीसर गांव का ओमप्रकाश इस कदर घायल हुआ कि उसके हाथ के दोनों पंजे लगभग खत्म हो गए। बताया जाता है उसे भी इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया है।