
Thar पोस्ट। बीकानेर में गणतंत्र दिवस पर अनेक प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गरिमा व नवीन संकल्पों के साथ मनाया गया। जिला स्वास्थ्य भवन सहित पूरे जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर गणतंत्र दिवस को लेकर ध्वजारोहण समारोह आयोजन हुए। स्वास्थ्य भवन प्रांगण में झंडारोहण बीकानेर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी, उपनिदेशक डॉ राहुल देव हर्ष व सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने किया। इस अवसर पर डॉ चौधरी ने भारत के संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विकसित भारत के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सूचकांकों में उत्तरोत्तर प्रगति की बात रखी और गत वर्ष में हासिल उपलब्धियां के लिए स्वास्थ्य महकमें की सराहना की। डॉ राहुल हर्ष ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के निर्वहन द्वारा सही मायने में एक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना प्रस्तुत की। सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार ने कहा कि विभाग के प्रत्येक कार्मिक ने प्रशंसनीय कार्य किया है जिसके दम पर जिला कई फ्लैगशिप कार्यक्रमों में पहले स्थान पर और अन्य कार्यक्रमों में भी अग्रिम पंक्ति पर काबिज है। उन्होंने भारत की अनेकता में एकता वाली पहचान को अक्षुण्ण रखने की अपील की। आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता व डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेन्द्र तनेजा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा सहयोगिनियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं गत 4 वर्षों में कायाकल्प कार्यक्रम, गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम और लक्ष्य कार्यक्रम में सर्टिफाइड हुए चिकित्सा संस्थानों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक मालकोश आचार्य, दीपक गोदारा, भंवर सिंह देवड़ा और दाऊलाल ओझा द्वारा किया गया।
गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुसाईसर से डॉ उत्कर्षा पुरोहित, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काकड़ा से डॉ मोनिका सिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदरासर से डॉ अमित सोनी, रीडी के लिए डॉ जागृति सियाग व दियातरा के लिए डॉ सवाईदान सिंह को सम्मानित किया गया। कायाकल्प अवार्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिग्गा के लिए डॉ दीपिका, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर चार के लिए डॉ मोहम्मद जिब्रान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानेर दामोलाई के लिए डॉ हेमेंद्र शेखावत, स्वास्थ्य कल्याण केंद्र गांधी के लिए सीएचओ मदन पालीवाल, पूगल अस्पताल के लिए डॉ लोन्ग सिंह सोढा व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संख्या 7 के लिए डॉ महबूब अली दाऊदी को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा सहयोगिनियों में यूपीएचसी बीछवाल की आशा संगीता पाल व धनेरू की आशा सहयोगिनी निर्मला पारीक को ₹5000 चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

व्यापार एवं उद्योग संघों ने किया बीकानेर की प्रतिभाओं को सम्मानित
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीकानेर के खेल, कला, गायन, योग एवं समाज सेवा सेवा से जुडी विभूतियों का सम्मान किया गया | सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेल्वे महेश चन्द्र जेवलिया ने बताया कि बीकानेर कलाकारों का शहर है और यहाँ के कलाकारों, खिलाड़ियों ने देश विदेश में बीकानेर का नाम रोशन किया है | जेवलिया ने भारत सरकार द्वारा करवाए जा रहे बीकानेर मंडल के रेल्वे के विस्तार एवं विकास की जानकारी भी प्रदान की गई | मुख्य अतिथि डॉ गुंजन सोनी प्रिंसिपल सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ने सम्मानित प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए बताया कि खेल, कला, गायन हमारे बीकानेर की संस्कृति में रची बसी है और युवा पीढ़ी इसको देश विदेश में आगे बढाने का कार्य पूरे मन से कर रही है | साथ ही सोनी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में पीबीएम अस्पताल के सुधार एवं किये गये जनउपयोगी निर्णयों की जानकारी दी | विशिष्ट अतिथि शशिमोहन मूंधड़ा ने बताया कि बीकानेर की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारे लिए गौरव का विषय है | एडवोकेट राजेश लदरेचा ने बताया कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम भारत देश व उसके संविधान के प्रति संकल्पित होकर सच्चे देशभक्त होने का उदाहरण समाज में पेश करेंगे | युवा उद्यमी रोहित डागा ने बताया कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से इन प्रतिभाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा जो इनको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में एक सेतू का काम करेगी | बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने बताया कि आज सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं निश्चय ही देश का भविष्य है और बीकानेर के लिए यह गर्व का विषय है कि आज यहाँ अलग अलग क्षेत्रों से जुडी प्रतिभाएं देश और विदेश में अपना व अपने शहर का नाम रोशन कर रही है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर में अनेक ऐसी प्रतिभाएं छुपी हुई है जिनको मंच नहीं मिल पाता ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करना उन्हें पटल पर लाने का कार्य आज इस समारोह के माध्यम से किया गया है | इस अवसर पर जिला प्रशासन से समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित हुए भामाशाह सुरेंद्र जैन का भी सम्मान किया गया | साथ ही राष्ट्रीय जूनियर फुटबोल खिलाड़ियों के कोच शंकरलाल बोहरा, अंतर्राष्ट्रीय पूंगी वादक जमाल खां, वार्ड ऑफ़ रिकोर्ड लंदन में नाम दर्ज सबसे छोटी व बड़ी पगड़ी बाँधने वाली प्रतिभा पवन व्यास, पेंटर एंड आर्टिस्ट महावीर रामावत, अतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मूंछों का कमाल करने वाले गिरधरलाल व्यास, देश विदेश में उस्ता कला में ख्याति प्राप्त कमल किशोर जोशी, योग गुरु विनोद जोशी, गायिका दीपिका खुडिया, पार्षद पुनीत शर्मा, डॉ. रूपल दाधीच, जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबोल खिलाड़ी कोश्तुभ बोहरा, हर्षवर्धन ओझा, राजनन्दनी बोहरा, सौम्या हर्ष, कान्हा व्यास, शैलेश रंगा एवं मंथन रंगा का सम्मान किया गया | इस अवसर पर वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, सुरेंद्र जैन, अशोक सुराणा, धनपत राय बाफना, विनोद बाफना, अनंतवीर जैन, समुंद्र सिंह राठौड़, दीपक पारीक, राजकरण पुगलिया, सुशील बंसल, चंद्रप्रकाश नौलखा, शिवरतन पुरोहित, सुरेंद्र बांठिया, के के मेहता, विनोद गोयल, पारस डागा, जगमोहन मोदी, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, तोलाराम पेडीवाल, जगदीश चौधरी, महावीर पुरोहित, सचिन गुप्ता, किशनलाल बोथरा, विजय चांडक, दिलीप रंगा, निर्मल पारख, पी सी गोयल, हरिकिशन गहलोत, बलवंत डोगरा, भंवरलाल चांडक, अश्विनी पचीसिया, पवन चांडक, अजय महात्मा, आदर्श शर्मा, किशन मूंधड़ा, श्रीधर शर्मा, शांतिलाल भूरा, मांगीलाल सुथार, संजय गोयल, चंद्रकांत नाहटा, अनंत कोठारी, पंकज चोरड़िया, अमित गोयल, अजय बाफना, विकास पारख, विनोद शर्मा, महावीर दफ्तरी, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, अभिमन्यू जाजडा आदि उपस्थित हुए | मंच संचालन गौरव मूंधड़ा ने किया। मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार बीकानेर द्वारा 75 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेमीनाथ गार्डन में तिरंगा फहराया गया । होटल मरुधर पैलेस में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंशु गुप्ता, सेजल, शौर्य, अक्षय बंसल, कृष्णा, अनन्या, मैत्री ने कविता व देशभक्ति गीतों पर डांस का प्रदर्शन किया । समिति सचिव आरके शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रामलला के झांकी पात्र हिमांशु पांडे और कार सेवक भवानी सिंह बीका व सौम्या शर्मा का अभिनंदन भी किया गया ।
बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में प्रातः 9:00 बजे 75 गणतंत्र दिवस जिला अध्यक्ष विशनाराम सियाग की अध्यक्षता और नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने झण्डा बन्धन कर वन्देमातरम गायन पश्चात जिलाध्यक्ष सियाग ने झंडा फहराया, झण्डा सलामी दी, झण्डा गीत के बाद राष्ट्रगान किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने सभी उपस्थित पदाधिकारियो को संकल्प दिलाया “हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपनी इस संविधान सभा में एतत् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्म समर्पित करते हैं।
नोखा विधायक श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी ने अपने सम्बोधन में गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे लम्बे और घटनापूर्ण इतिहास में आज का यह सुअवसर है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारा समूचा देश और हम सब इसके नागरिक एक संविधान और एक संघ राज्य के छत्रासीन है।जिला प्रमुख़ मोडाराम मेघवाल ने कहा कि हम भारत के लोग संविधान को अंगीकृत,अधिनियमित और आत्मसमर्पित करते हैं। संविधान के लागू होने के साथ ही हमारा भारत गणतंत्र बना।खास बात यह है कि संविधान की प्रस्तावना ऐसी लिखी गई जिसमें पूरे संविधान का दर्शन नजर आता है। इतने वर्ष बाद भी प्रस्तावना के एक-एक शब्द हमारे लोकतंत्र को राह दिखाते नजर आते हैं।मन्त्री मदनगोपाल मेघवाल, डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, अम्बाराम इणखिया आदि ने भी सम्बोधित किया।
प्रवक्ता पूनमचन्द भाम्भू ने बताया कि कार्यक्रम में रामनारायण ज्याणी, प्रवक्ता श्रीकृष्ण गोदारा,महिला कांग्रेस की सुषमा बारूपाल, बीरबल मूण्ड, पन्नालाल मेघवाल, गौरव यादव,अभिमन्यु जाखड़,राहुल गोदारा,सुधीर चन्द,एड मनोज नायक, सचिव सीताराम डूडी,शोसल मीडिया प्रभारी मनीष डूडी, रमेश चौधरी,सोनू मेघवाल, दिलीप कुमार,रविन्द्र सियाग, भूपेन्द्र,शत्रुघन मेघवाल,महेन्द्र चोधरी, सुरेन्द्र गाट, विक्रम सारण, सन्नी सागवा, जितेन्द्र यादव,दिनेश भाटी, सद्दाम हुसैन, बलराम, कमल सैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम बीकानेर के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए एक रुपया रोज सेवा संस्था के अध्यक्ष समाज सेवी सिकन्दर राठौड़ को महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ,उपमहापौर राजेंद्र पवार, आयुक्त केसरलाल मीणा द्वारा सम्मानित किया गया,