Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में 7 नए जिले बनेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में सात जिले और तीन संभाग बनाने की कवायद तेज कर दी है। नए जिलों के लिए सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. रामलुभाया की अध्यक्षता में गठित हाई लेवल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ब्यावर, बालोतरा, भिवाड़ी, नीम का थाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ और फलौदी को जिले बनाने की घोषणा करेगी।सीकर, बाड़मेर और चितौड़गढ़ को संभाग मुख्यालय बनाया जाएगा। कोटा में प्रदेश की तीसरी पुलिस कमिश्नरेट बनाई जाएगी। साथ ही कोटा को विकास प्राधिकरण भी मिलेगा। नए जिलों और तीन संभागों के गठन के बाद प्रदेश की भौगोलिक तस्वीर बदल जाएगी।

  • जयपुर संभाग- जयपुर संभाग में जिला जयपुर, दौसा और अलवर के साथ नए जिले भिवाड़ी को शामिल किया जाएगा।
  • सीकर संभाग- जयपुर संभाग से जिला सीकर, झुझुनूं और बीकानेर संभाग से जिला चूरू को शामिल कर नए जिले नीम का थाना को मिलाकर शेखावाटी क्षेत्र में नए संभाग सीकर का गठन किया जाएगा।
  • बीकानेर संभाग- बीकानेर संभाग में बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले यथावत रहेंगे और नए जिले सुजानगढ़ को शामिल किया जाएगा।
  • अजमेर संभाग- अजमेर संभाग में अजमेर और टोंक जिलों के साथ नए जिले ब्यावर और कुचामन सिटी को शामिल किया जाएगा।
  • चितौड़गढ़ संभाग- उदयपुर संभाग से चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा जिला और अजमेर संभाग से भीलवाड़ा को मिलाकर चितौड़गढ़ को नया संभाग मुख्यालय बनाया जाएगा।
  • उदयपुर संभाग- उदयपुर संभाग में उदयपुर, डूंगरपुर और राजसमंद जिले रहेंगे। भौगोलिक स्थिति और दूरी को देखते हुए जोधपुर संभाग से सिरोही जिले को उदयपुर संभाग में शामिल किया जाएगा।
  • कोटा संभाग- कोटा संभाग यथावत रहेगा। इसमें पूर्व की भांति कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले रहेंगे। लेकिन कोटा संभाग में प्रदेश की तीसरी पुलिस कमिश्नरेट बनाई जाएगी। संभाग मुख्यालय को विकास प्राधिकरण भी मिलेगा।
  • भरतपुर संभाग- भरतपुर संभाग भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और करौली जिले के साथ यथावत रहेगा।
  • राजस्थान की भौगोलिक तस्वीर…
  • जयपुर संभाग- जयपुर, दौसा, अलवर और भिवाड़ी
  • सीकर संभाग- सीकर, झुझुनूं, चूरू औरप नीम का थाना
  • बीकानेर संभाग- बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और सुजानगढ़
  • जोधपुर संभाग- जोधपुर, पाली, नागौर और फलौदी
  • बाड़मेर संभाग- बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और बालोतरा
  • अजमेर संभाग- अजमेर, टोंक, ब्यावर और कुचामन सिटी
  • चितौड़गढ संभाग- चितौड़गढ, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा
  • उदयपुर संभाग- उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमन्द और सिरोही