Thar पोस्ट, न्यूज। देश के दिग्गज नेता शरद यादव का निधन हो गया है। जनता दल यू के दिग्गज नेता शरद यादव के निधन गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज दिनभर छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न (डीएलएफ) आवास पर दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनके निधन से जदयू को अपूरणीय क्षति हुई है। ऐसा राजनीतिक क्षेत्र के जानकारों का कहना है। बता दें कि जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन की खबर की पुष्टि उनकी बेटी ने कर दी है। शरद यादव 75 वर्ष के थे। बिहार की राजनीति में अपनी अलहदा पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को दुखी कर गया है। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था। लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने ट्विटर पर अपने पिता की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा है कि पापा नहीं रहे. फोर्टिस अस्पताल ने जारी बयान में कहा है कि शरद यादव को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था. उनमें कोई पल्स नहीं थी. प्रोटोकॉल के तहत उन्हें इलाज दिया गया था. तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।