Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में बीजेपी ने जहां पहली सूची जारी कर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया वहीं छत्तीसगढ़ बीजेपी ने 9 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर चोंका दिया है। बीजेपी ने दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों की घोषणा की है. बीजेपी ने राजनांदगांव जिले की बची हुई विधानसभा सीटों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विधानसभा राजनांदगांव से, विनोद खांडेककर डोंगरगढ़ से, भारत लाल वर्मा डोंगरगांव से प्रत्याशी बनाए गए हैं. कोरबा की पाली तानाखार विधानसभा से रामदयाल उइके, कोरबा की रामपुर विधानसभा से ननकी राम कंवर, कोरबा की कटघोरा विधानसभा से प्रेम चंद्र पटेल चुनाव लड़ेंगे।