Thar पोस्ट, न्यूज। चर्म रोग से सम्बंधित राज्य स्तरीय आर एन टी मेडिकल कॉलेज उदयपुर द्वारा 3 से 4 दिसंबर को हुई। जिसमें 250 से अधिक चर्म रोग विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। एस पी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि इस कांफ्रेंस में चर्म रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ बी सी घीया ने स्किन एवं कॉस्मेटिक सर्जरी पर अपने अनुभव को पैनल चर्चा में रखा। इस कांफ्रेंस में अवार्ड पेपर व पोस्टर में विभाग की पीजी छात्राओं डॉ आकांशा अरोड़ा व डॉ सुमिति पारीक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ बीसी घीया को एक साल के लिए पुनः राजस्थान स्टेट आईएडीवीएल का सचिव मनोनीत किया गया।