Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज सांसद सेवा केन्द् में पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से आजादी के अमृृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय प्रेम की भावना को जागृत करते हुये स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना उजागर करना है। आज के कार्यक्रम में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओं से बडी संख्या में भाजपा कार्यकता और नेता सांसद सेवा केन्द्र में उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता महापौर प्रतिनिधि श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, पूर्व महापौर श्री नारायण जी चौपडा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय जी आचार्य और बीकानेर शहर भाजपा महामंत्री श्री मोहन जी सुराणा ने केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल का आभार जताय। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रामगोपाल जी सुथार, उप महापौर श्री राजेन्द्र पंवार और आसकरण की भट्टड ने बीकानेर लोकसभा की विभिन्न विधानसभाओं से पहुचंे कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। आज के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल की प्रेरणा से सांसद सेवा केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में मंचाशीन वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के शहर व देहात मण्डल अध्यक्षों, पार्षदगणों एवं सभी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को झण्डों का वितरण किया गया। श्री रविशेखर मेघवाल ने बताया कि बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के किसी भी कार्यकर्ता को यदि अभी तक राष्ट्रीय धवज प्राप्त नहीं हुआ हो तो वह किसी भी समय सांसद सेवा केन्द्र, बीकानेर से निःशुल्क प्राप्त कर सकता है। आज के कार्यक्रम में श्री हुक्माराम जी कांटा प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अशोक मीणा, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री राजाराम विश्नोई, अनुसूचित जाति शहर मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सोहन जी चांवरिया,अनुसूचित जाति देहात मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मांगीलाल मेघवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देहात श्री थानसिंह भाटी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शहर श्री श्याम सुन्दर चौधरी, शहर जिला कार्यकारिणी से श्री मनीष आचार्य, श्री कौशल शर्मा, भाजपा शहर मण्डल से श्री अजय खत्री, श्री मुकेश ओझा, श्री नरसिंग सेवग, श्री दिनेश महात्मा, श्री जेठमल नाहटा, श्री विनोद करोल, श्री चन्द्र प्रकाश गहलोत, श्री कपिल शर्मा, श्री अभय पारीक, देहात मण्डल अध्यक्ष श्री सहीराम चौधरी, श्री सत्यनारायण ज्याणी, पार्षगण श्री बजरंग सोखल, श्री श्याम सिंह हाडला, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री भंवरलाल साहू, श्री शिवचन्द परिहार, श्री रामदयाल पंचारिया, श्री मुकेश पंवार, श्रीमती दर्शना चांवरिया, श्री श्याम चायल, श्री विरेन्द्र करल, श्री हरिओम कडेला, श्री दुलीचन्द शर्मा, श्री संजय गुप्ता, श्री जगदीश भार्गव, श्री नरेन्द्र चौहान, श्री प्रकाश बारूपाल, श्री राज कडेला, श्री नन्दकिशोर गहलोत, श्री फारूक चौहान, श्री श्याम मोदी, श्री शिव शंकर मेघवाल के साथ बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।