Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में साँझीवालता यात्रा के स्वागत की तैयारियां चल रही है। धर्म क्षेत्र मेडता में जन्मी, *कृष्ण भक्ति ओर त्याग की प्रतिमूर्ति मीरांबाई* और *उनके गुरु पूज्य संत रविदास जी महाराज* की स्मृति में गत वर्ष की भाँति इस बार भी चारभुजानाथ- मीराबाई मंदिर मेडता से *सांझीवालता यात्रा* प्रारंभ होकर संत रविदास जी धाम फगवाडा (पंजाब) जाएगी।
मेडता से यात्रा देवोत्थनी एकादशी से प्रारंभ होकर 5-11-22 शनिवार को दोपहर 11:00 बजे भीनासर बस स्टेंड स्थित संत रविदास जी मंदिर पर आएगी वहां से सेठिया बास से होते हुए ओसवाल पंचायती भवन भीनासर में *धर्मसभा* का आयोजन रहेगा।तत्पश्चात यात्रा भीनासर से 1:00 बजे खाजूवाला के लिए रवाना होगी।धर्मसभा के बाद यह यात्रा भीनासर मुरलीमनोहर जी मंदिर, मैन बाजार गंगाशहर, कुम्हारों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती शिव पार्वती भवन, गोपेश्वर जी मंदिर, पेट्रोल पंप, जैन स्कूल, जैलवेल टंकी, जैलमार्ग, कोटगेट, केईएम. रोड, जूनागढ, कीर्तिस्तम्भ, जैसलमेर मार्ग, पूगल मार्ग, सब्जी मंडी होते हुए खाजूवाला जाएगी।इस मार्ग पर विभिन्न जाति बिरादरी के संगठनों और मोहल्ला विकास समिति आदि के द्वारा स्वागत फ्लेक्स, बेनर, साइड द्वार, पुष्प वर्षा आदि की व्यवस्था करवा सकते है ओर करवानी चाहिए और सभी स्वागत केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में अपने ईष्टमित्र- परिचित, रिश्तेदार आदि को साथ लेकर अपने सभी स्वजन उपस्थित रहें, ऐसा आग्रह है। अंगद बिश्नोईयात्रा संयोजक,बीकानेर। रामपुरिया कटरा वंदे मातरम टीम कार्यालय के आगे कोट गेट के पास वंदे मातरम टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा।सभी राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं से निवेदन है दोपहर 2.45 स्वागत कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं।मुकेश जोशी जिला संयोजक वंदे मातरम टीम बीकानेर।
Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी नेता व वंदे मातरम के विजय कोचर ने बीकानेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र भेजकर बीकानेर रेलवे स्टेशन को देश के सर्वाधिक विकसित 35 रेलवे स्टेशन की सूची में शामिल करने का आग्रह किया है। कोचर की चिट्ठी के अनुसार हमारे सांसद को हमने 3 बार बीकानेर से जिताया है और लगातार केंद्रीय मंत्री और मोदी जी के नजदीक लोगों में से एक है तो अपने बीकानेर का विशेष ख्याल उनको हमेशा रखना चाहिए।रेल मंत्रालय द्वारा जो 35 रेलवे स्टेशन की सूची प्रकाशित की गई है उसमें बीकानेर का नाम नहीं होना बहुत ही खेद जनक है।केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम जी से आग्रह है कि बीकानेर की विकास की सोच के खातिर आपको बीकानेर की जनता ने बार-बार मौका दिया और बीकानेर का रेलवे स्टेशन का विकास होने पर इस शहर में पर्यटन उद्योग तथा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तो लोगों को रोजगार मिलेगा।
इन सब बातों को ध्यान में रखकर श्रीमान अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय मंत्री से हमने आग्रह किया है और आग्रह कर रहे हैं कि हमारे बीकानेर रेलवे स्टेशन को भी सर्वाधिक सुविधाओं वाला रेलवे स्टेशन बनाने के लिए रेलवे मंत्री पर दबाव बनाकर बीकानेर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़वाया जाए।