ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250628 114544 बीकानेर : सदर थाना इलाके में घर के आगे खड़ी कार चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में चोरों के हौंसले बुलंद है। शहर के सदर थाना इलाके में घर आगे खड़ी थार गाड़ी को अज्ञात चोर चुरा ले गया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई के सादुलगंज स्थित मकान के आगे से रात करीब 2.30 बजे यह गाड़ी चोरी हुई है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विश्नोई ने रात को अपने घर के आगे गाड़ी खड़ी की। सुबह देखा तो पाया कि घर के आगे से गाड़ी चोरी हो गया। सीसीटीवी फु टेज खंगाले तो पाया कि एक कोई गाड़ी को लेकर जाता दिखाई दे रहा है। घर के आगे से खड़ी गाड़ी चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है।


पूर्व पार्षद का आरोप है कि आएं दिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र से वाहनों की चोरियां हो रही है। जिनके सीसीटीवी सामने आने के बाद भी पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। हालात यह है कि पुलिस महज चालान काट अपने वितिय कोष के कोटे को पूरा करने का काम करती है। दिखावे के तौर पर एक दो चोरों को पकड़ कर वाहीवाही लूटने क ा काम तो कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल चोरी के बाद अब चोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। इतना ही नहीं गाडिय़ों में से बैटरियां,पेट्रोल-डीजल भी दिन दहाड़े चोरी हो रही है और पुलिस ऐसे चोरों पर लगाम लगा नहीं पा रही। ऐसे में अब लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। वाहन चालक अब अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है।



Share This News