ताजा खबरे
‘एक देश एक धड़कन’ अभियान के अंतर्गत ‘काव्य संध्या’ का आयोजन ** कैरियर प्रदर्शनी आयोजितलव जिहाद में फंसकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तारमुख्यमंत्री को चाय की चाह ने रोका, चाय की चुस्की के साथ की चर्चा, करणी माता मंदिर में किए दर्शनमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, तख्तियां लहराईमुख्यमंत्री शर्मा का बीकानेर नाल एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागतविश्व की सबसे छोटी गाय भारत मे, दुर्लभ नस्ल की गाय खतरे में!राजमाता बाघेलीजी सुदर्शना कुमारीजी ऑफ बीकानेर ट्रस्ट ने जनहितार्थ 31.34 लाख रु. का सहयोग किया1580 करोड़ की GST चोरी, 9 ठिकानों पर रेड, दो गिरफ्तारभाजपा नयाशहर मण्डल की कार्यकारिणी की घोषणादेश व दुनिया की प्रमुख खबरें, Headlines News
IMG 20220305 152754 रूस-यूक्रेन युद्ध रुका, केवल 6 घंटे के लिए! Bikaner Local News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। पिछले कुछ दिनों से चल रहे युद्ध पर एक बार विराम लग गया है। रूस और यूक्रेन के बीच दस दिन अनवरत युद्ध चलने के बाद आज राहत मिली है। रूस ने पूरे यूक्रेन में कुछ समय तक के लिए सीजफायर का एलान कर दिया है। रूस ने यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए ये कदम उठाया है। रूस ने कहा है कि वो ह्यूमैनिटेरियन कॉरिडोर बनाकर विदेशी नागरिकों के लिए सेफ पैसेज उपलब्ध कराएगा। अभी भी यूक्रेन के खारकीव, सूमी जैसे शहरो में सैंकड़ो भारतीय फंसे है। रूस के अल्पकालिक युद्ध विराम की घोषणा से भारतीयों को यूक्रेन से एयरलिफ्ट करने में और भी आसानी हो जाएगी। रूस ने आज भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे से युद्ध विराम का एलान किया है।भीषण लड़ाई के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी सेना करीब 13 किलोमीटर की दूर पर है। रूसी सेना लगातार  रूसी सेना कीव को घेरने के प्रयास में जुटी रही है। वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने पुरजोर जवाब देकर कीव के करीब आने से रूसी सोल्जर्स को रोक रखा है। इसी बीच रूस ने कल शुक्रवार को बड़े हमले में एनरहोदर स्थित  Zaporizhzhia न्यूक्लियर पावर प्लांट  भी मिसाइलों से हमला किया था और इस यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर कब्जा कर लिया था। 


Share This News