Thar पोस्ट, न्यूज। एक जुलाई से देश मे कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नॉक़री करने के घंटे, आफिस में अधिक समय, छुट्टियां सहित अनेक नियम बदलने की तैयारी मोदी सरकार कर रही है। इन नियमों का असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा। जुलाई शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. 1 जुलाई से आपकी जेब को तगड़ा झटका लगने वाला है। आपकी ईएमआई (EMI) महंगी होने वाली है. क्रिप्टोकरेंसी की यदि ट्रेडिंग करते हैं तो आपकी मुश्किल बढ़ने वाली है. और डिमैट अकाउंट और पैन आधार से जुड़े इन जरुरी कामों को आपने नहीं निपटाया तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

एक जुलाई, 2022 से उन होमलोन ग्राहकों की ईएमआई महंगी हो जाएगी जिनके होमलोन के रीसेट डेट 1 जुलाई, 2022 है. जुलाई महीने से होम ग्राहकों की ईएमआई महंगी हो जाएगी. आरबीआई के रोपे रेट बढ़ाने के फैसले के बाद सभी बैंकों और हाउसिंग फाइनैंस कंपनी ने होमलोन महंगा कर दिया है. और जिनके होमलोन का रीसेट तारीख 1 जुलाई है उन्हें इस महीने से ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा. मान लिजिए आपने 20 साल के लिए 20 लाख रुपये के होम लोन पहले 7.25 फीसदी ब्याज दर पर लिया था तो आपको 15,808 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा था. अब होम लोन पर ब्याज दरों में आधे फीसदी की बढ़ोतरी के बाद 7.75 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आपको 16,419 रुपये ईएमआई देना होगा. यानि हर महीने 611 रुपये ज्यादा और पूरे साल में 7332 रुपये का अतिरिक्त भार जेब पर पड़ेगा.l

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) के निवेशकों को 1 जुलाई, 2022 से बड़ा झटका लगने वाला है. एक जुलाई 2022 से सभी क्रिप्टो के ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी टीडीएस का भुगतान करना होगा चाहे वो मुनाफे में बेचा गया हो या नुकसान में. वर्ष 2022-23 से क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले इनकम पर 30 फीसदी टैपिटल गेन टैक्स लगाने का फैसला किया है. साथ ही अब 1 जुलाई से क्रिप्टो के लेन देन पर 1 फीसदी टीडीएस का भी भुगतान करना होगा. आपको बता दें जो निवेशक क्रिप्टोकरेंसी को मुनाफे में नहीं भी बेचते हैं उन्हें भी टैक्स चुकाना होगा. ऐसे क्रिप्टो में निवेश करने वाले निवेशकों को एक फीसदी टीडीएस का भुगतान करना होगा जिससे सरकार क्रिप्टोकरेंसी में लेन-देन करने वालों के ठौर ठिकानों का पता लगा सके।

यदि अपना डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट का केवाईसी ( KYC) नहीं कराया है तो अब आपके पास 30 जून 2022 तक का समय है. 30 जून तक आप डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट का केवाईसी करा सकते हैं. शेयर बाजार ( Stock Market) के रेग्युलेटर  सेबी ( SEBI) के मुताबिक मौजूदा डिमैट खाते ( Demat Account) और ट्रेडिंग अकाउंट ( Trading Account) का केवाईसी 30 जून 2022 तक किया जा सकता है. ये वन टाइम एक्सटेंशन है और इस अवधि के दौरान जो डिमैट खाताधारक अबतक अपने डिमैट अकाउंट का केवाईसी नहीं करा सकें हैं उन्हें केवाईसी कराना होगा.  हर डिमैट अकाउंट को छह जानकारियों के साथ केवाईसी करना जरुरी है. लेकिन सभी डीमैट खातों को अभी तक छह केवाईसी मानदंडों के साथ अपडेट नहीं किया गया है. एक डीमैट, ट्रेडिंग खाता धारक को इन छह केवाईसी विशेषताओं को अपडेट करना जरुरी है. जिसमें नाम, पता, पैन, मोबाइल नंबर, वैध ईमेल आईडी, आय सीमा शामिल है. 1 जून, 2021 से खोले गए नए डिमैट खातों के लिए सभी 6-केवाईसी विशेषताएं अनिवार्य कर दी गई है।