ताजा खबरे
लेखकीय मन की परिपक्वता को दर्शाते हैं ‘अनहदनाद’ के गीत: डॉ. गुप्त  **कवि चौपालवार्षिकोत्सव में होली उत्सव नृत्य नाटिका व अन्य आयोजनजयनारायण व्यास कॉलोनी में लगाया शिविरबीकानेर में 21वां दीक्षांत समारोह सोमवार 24 फरवरी कोतीन छात्राओं की मौत का मामला, नोखा से बीकानेर तक ग्रामीणों का पैदल मार्चसात दिन में हटानी होंगी दुकानें, बीकानेर विकास प्राधिकरण ने दिया नोटिसपूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी देश की अमूल्य धरोहर – स्वामी सुमेधानंदपदमश्री अली-गनी का अभिनंदनबीकानेर के बड़े हिस्से में बिजली बंद रहेगी, दिनभर बाधितविधायक श्री जेठानंद व्यास ने बीकानेर में आयुष शिक्षा निदेशालय स्थापित करने की रखी मांग
IMG 20230614 132547 पारसमल पांड्या स्मृति राजस्थानी साहित्य पुरस्कार जोशी को Bikaner Local News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर/ हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी को पारसमल पांड्या स्मृति राजस्थानी साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। नेम प्रकाशन एवं अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति डेह, नागौर के तत्वावधान में राजस्थानी भाषा के लिए प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कारों में इस वर्ष का राजस्थानी साहित्य पुरस्कार 2023 राजेन्द्र जोशी की राजस्थानी कथा संग्रह जुम्मै री नमाज को घोषित किया गया है।
संस्थान के अध्यक्ष पवन पहाड़िया एवं संयोजक लक्ष्मण दान कविया ने बताया कि आगामी 25 जून, रविवार को राजस्थानी विशेष सेवा शिखर सम्मान पारसमल पंड्या स्मृति राजस्थानी साहित्य पुरस्कार राजेन्द्र जोशी को अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया की पुरस्कार स्वरूप ₹11000 की नगद राशि, स्मृति चिह्न, अभिनंदन पत्र, शोल भेंट कर जोशी को पुरस्कृत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है की राजेन्द्र जोशी कि राजस्थानी भाषा में तीन कहानी संग्रह, दो कविता संग्रह, एक बाल कथा संग्रह, राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी वैद्य मघाराम की जीवनी एवं संपादित राजस्थानी की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
इसके अलावा जोशी की हिन्दी भाषा में चार कविता संग्रह, दो कहानी संग्रह, दो बाल कथा संग्रह, तीन स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पुस्तक तथा अनेक संपादित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इससे पूर्व जोशी को अनेक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।


Share This News