Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात बीकानेर जिले में बीकानेर-जयपुर रोड पर नोरंगदेसर के पास चौधरी होटल के पास कार और पिकअप में टक्कर हो गई, जिसके चलते श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक मासूम सहित तीन की मौत हो गई। पिकअप चालक मौके पर ही फरार हो गया।

सड़क हादसे में आडसर बास निवासी एक युवक और एक मासूम बच्चे सहित कालू बास निवास युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक और दो महिलाएं गंभीर घायल है। जिन्हे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया।