Thar पोस्ट, बीकानेर। जिले में एक सड़क हादसे में तीन जनों की मौत हो गई है। जिले के लूणकरणसर कस्बे के गांव जगदेववाला के पास कैंपर और बजरी से भरे ट्रेलर का भिड़ंत हो गई। अलसुबह हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं । कैंपर और बजरी से भरे ट्रेलर में आमने सामने की टक्कर हुई । भिड़ंत इतनी भीषण थी की कैंपर के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जामसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया है।