Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में शुक्रवार की सुबह लखासर के पास एक टैक्सी पलटने से महिला की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी में श्रीडूंगरगढ़ के नारसीसर गांव के एक ही परिवार के लोग टैक्सी में सवार होकर नेशनल हाइवे से जा रहे थे। रास्ते में टैक्सी पलट गई। इससे सभी सवारियां सड़क पर जा गिरी। इस दौरान महता देवी पत्नी रामदास सिर के बल गिरी। सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सभी घायलों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचे तो वहां महता देवी को मृत घोषित कर दिया गया। उनका शव अब मोर्चरी में रखा जा रहा है।इनके अलावा नारायणी देवी, शिवलाल रामावत, कौशल्या देवी और नंदूदास घायल हो गए। बाद में कौशल्या को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। एक छोटा बच्चा भी इस हादसे में घायल हो गया है। इन सभी का उपचार श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
Thar post, न्यूज।
फ्लोरल हॉस्पिटल की ओर से 17 अप्रेल रविवार को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क हड्डी , फ़िज़ीओथेरपी व स्त्री चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन होगा।
हॉस्पिटल के डॉ पंकज मोहता ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक हड्डियों की बीमारियों की व स्त्री रोगों की जांच, परामर्श व इलाज करेंगे। घुटनों ,गठिया व कमर दर्द के लिए विशेष जांच की जाएगी।डॉक्टर पंकज मोहता, डॉक्टर आरती काबरा अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर खून की जांच, एक्सरे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्टकॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की फ़िज़ीओथेरपी आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी। कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोग से सम्बंधित जानकारी भी दी जाएगी। कमर दर्द के मरीजों को नर्व रूट ब्लॉॅक इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगाl
शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। डॉक्टर आरती काबरा की सेवाएँ सुबह 8 से 10 बजे तक उपलब्ध रहेगीl पंजीयन के लिए9461473156,7976728550 से सम्पर्क किया जा सकता है।
Thar पोस्ट, न्यूज। सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पी.बी.एम. के अधीक्षक डॉ परमेन्द्र सिरोही का सम्मान किया। फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक मैया ने कहा कि चिकित्सक हमारे स्वास्थ का ध्यान रखते हुए आमजन को कोई तकलीफ ना हो उसके लिए अथक प्रयास करते है । डॉ सिरोही का सम्मान करते हुए हम गौरवान्वित है
सचिव आर के शर्मा ने कहा कि परमेंद्र सिरोही के अधीक्षक कार्यकाल में कोरोना संकट में जिस तरह बीकानेर की चिकित्सा व्यवस्था का बेहतरीन प्रबधंन रहा वो काबिले तारीफ है
कर्मचारी नेता पुरषोतम सेवक ने स्वागत करते हुए कहा कि पीबीएम के अधीक्षक के रूप में डॉ सिरोही ने जिस तरह से हर व्यक्ति को सहज और शीघ्र उपचार मिलने की व्यवस्था को सुचारू किया वो इनके श्रेष्ठतम कार्यसिद्धि को दर्शाता है
समाजसेवी नरेश गुरेजा ने कहा कि डॉ सिरोही ने बीकानेर की चिकित्सा व्यवस्था को जिस तरह से सुदृढ़ करते हुए आमजन के बेहतरीन स्वास्थ की परिकल्पना को साकार किया उसके लिए इनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा
अभिनंदन पत्र का वाचन करते हुए जितेंद्र भोजक ने कहा कि अधीक्षक का जो कार्य होता है उसको अक्षरश निभाने का कार्य डॉ सिरोही ने किया
कार्यक्रम का संचालन नितिन वत्सस ने किया
इस अवसर पर सत्यदेव शर्मा, सरोज देवी, खुश, दुर्गादत्त भोजक, श्रीलाल सेवग, नताशा, जेनेंद्र शर्मा सुधीर शर्मा, सहित गणमान्य जन मौजूद थे
