Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार जा घुसी। इस सड़क हादसे में कार में सवार में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। अचानक हुए सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कर में सवार घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां तीन घायलों में से दो घायलों की मौत हो गई जिसमें एक मृतक एक रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष हरीश कुमार ढाबी है। वही दूसरे मृतक का नाम विनोद कुमार है वही एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम संतोष कुमार है।