Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के कीतासर के पास करणी होटल के सामने हुए हादसे में एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई है।
ट्रेलर व दूध लेकर जा रही पिकअप के बीच भिड़ंत हुई है। होटल के पास खड़े ट्रेलर में पीछे से पिकअप टकराई, जिससे पिकअप चालक की गाड़ी में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप लिखमादेसर की बताई जा रही है।

एसआई धर्मपाल कांस्टेबल राकेश कुमार डायल 112 चालक पवन कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गरीब सेवा संस्थान के सेवादार भी पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप चालक के शव को पिकअप से बाहर निकलवाया गया और अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। मृतक की पहचान गंगानगर निवासी अनुज कुमार पुत्र ओमप्रकाश 18 एलएनपी गंगानगर के रूप में हुई है।