Thar पोस्ट। शहर में गुरूवार की सुबह सड़क हादसे में 1 युवक की मौत हो गई वहीं 2 घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इन घायलों में एक युवती शामिल हैं। हादसा श्रीगंगानगर रोड स्थित उरमूल डेयरी के पास हुआ जहां  बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 20 वर्षीय मनोज पुत्र किरताराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 20 साल के नैनाराम और 24 वर्ष की चंद्रकला को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।