Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज सड़क दुर्घटना में 2 कई मौत हई। सोमवार तड़के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के आडसर गांव के पास पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। वही 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ये युवक श्रीडूंगरगढ के मोमासर गांव में रात को होली का कार्यक्रम देखने गए थे। वापसी में अपने गांव लिखमासर लौट ते समय शीशपाल (28) पुत्र मोतीराम मेघवाल और श्यामलाल (18) पुत्र पूर्णाराम मेघवाल को पिकअप गाड़ी ने बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही एक अन्य कालूराम (42) पुत्र नानकराम भी गंभीर घायल हुआ है जिसे पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर रेफेर किया गया है।