Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में जयपुर रोड पर बीती रात फिर हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार रात करीब10 बजे गांव बिग्गा के पास नेशनल हाइवे पर एक आल्टो कार पलट गई। दुर्घटना में एक पैदल यात्री सहित चार जने घायल हो गए। पदयात्री दिनेश भार्गव राजलदेसर से तोलियासर पैदल जा रहा था। वहीं बीकानेर निवासी कार में सवार सचिन, युवराज, वैभव घायल हुए और एक अन्य सवार रावत सिंह मामूली चोटिल हुआ।
तीन घायलों को निजी वाहनों से व एक घायल को गरीब सेवा संस्थान से उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का इलाज किया। यहां दिन में भी सड़क हादसा हुआ था।