Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नाल गांव के मावड़ियाजी मंदिर के पास सड़क हादसे में आधा दर्जन घायल हो गए है। इन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेज गति बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का आगे का हिस्सा पिचक गया वहीं ऑटो का भी आगे का कांच टूटा, आगे का हिस्सा पिचक गया। ऑटो और बाइक दोनों पर सवार लोगों को चोटें आई हैं। आस-पास से गुजर रही गाड़ियां रोककर लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन किया। टोल नाका और थाना दोनों नजदीक होने से एंबुलेंस और पुलिस दोनों ही समय पर पहुंच गई।