Thar पोस्ट। राजस्थान के बाड़मेर जिले के जसाराम की प्याऊ कुड़ला गांव में बीती रात तीन युवक सड़क पर दौड़ रहे लपारवाह ट्रैक्टर की भेंट चढ़ गए। काम से लौट रहे तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। अंधेरा होने के कारण आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली उनको दिखाई नहीं दी। तीनों युवक बाइक समेत ट्रॉली में जा घुसे। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर तीनों के शव को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।मातासर भुरटिया निवासी तीन युवक सुबह गांव से बाड़मेर शहर में काम के लिए गए थे। शाम को बाइक से गांव की तरफ लौट रहे थे। बाइक के आगे ट्रैक्टर ट्रोली चल रही थी। अंधेरा होने के कारण ट्रैक्टर दिखा नहीं और जसाराम की बाइक कुड़ला के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर के अंदर घुस गई। ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी आनंद सिंह पुरोहित ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।