Thar पोस्ट। बीकानेर में सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल। श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को एक युवक की मौत हो गई। एक ही बाइक पर तीन भाई गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक फिसल गई और एक भाई पास ही लगे तारों में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दो भाई घायल है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के लालासर गांव के पास की घटना है। बाइक पर सवार तीनों युवकों में किसी के भी हेलमेट नहीं लगा हुआ था। बारिश के कारण रास्ता फिसलन वाला था। ऐसे में तेज गति से चल रही बाइक स्लिप कर गई। तीनों दूर जाकर गिरे लेकिन एक भाई खेत के किनारे लगे तार से जा उलझा। उसके सिर पर चोट लगी। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीनों भाई लालासर गांव के हैं और इनमें गेनाराम मेघवाल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य भाई का श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है