Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर व जयपुर में अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री बसंत कुमार आचार्य का अभिनंदन किया गया। यहाँ हुए सेवानिवृत्त समारोह में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता डीपी सोनी, अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पहले जयपुर में हुए समारोह में आचार्य का मुख्य अभियंता संजीव माथुर सहित सभी मुख्य अभियंता ,  तथा सुधीर माथुर एमडी आरएसआरडीसी सहित मुख्यालय पर स्थित सभी अधिकारी उपस्थित रहे। बीकानेर के रिद्धि सिद्धि में हुए समारोह में बीकानेर के गणमान्य लोग मौजूद रहे तथा आचार्य का स्वागत किया।