
Thar पोस्ट। राजस्थान के केकड़ी में श्रीखाटूश्याम मंदिर का प्रथम पाटोत्सव रविवार को उत्साह के साथ शुरू हुआ। इस दौरान 1100 कलशों के साथ शहर में विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीश्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकी नाड़ी विकास समिति के तत्वावधान में केकड़ी के सुप्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर के प्रथम पाटोत्सव में पहले दिन भक्तों का रैला उमड़ पड़ा। रविवार को दोपहर लक्ष्मीनारायण भगवान, खाटूश्याम बाबा व बालाजी महाराज की महाआरती की गई। इस मौके पर मंदिर में बाबा श्याम की प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया गया तथा भक्तों को ज्योत के दर्शन कराए गए।