Thar पोस्ट, बीकानेर। देशनोक माँ करणी भक्तों के लिए एक जुलाई से करणी माता मंदिर खुलेगा। मंदिर खुलने का समय सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक का रहेगा। बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने देशनोक पहुंचकर करणी माता मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल पालना का जायजा लिया।
मंदिर का जायजा लेने के बाद मंदिर के सामने और आसपास के दुकानदारों को कोविड गाइड लाइन पलाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए. साथ ही दुकानदारों के लिए टीकाकरण अनिवार्य रहेगा. मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की सख्ती से पालना करनी होगी।
प्रशासनिक अमले ने किए संध्या आरती के दर्शन
जिला कलेक्टर मेहता ने पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ मां करणी मंदिर की संध्या आरती के दर्शन किए. इस अवसर पर मंदिर प्रन्यास द्वारा सभी अधिकारियों का पारंपरिक स्वागत किया गया. जिला कलेक्टर मेहता के साथ बीकानेर कार्यकारी पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया, एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा, मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ, आदी मौजूद रहे.