ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। श्री जटिया पंचायत और रथखाना कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने आज गंगा सप्तमी पर वरसो महोत्सव मनाया। महोत्सव के पहले दिन यानि शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। वहीं दूसरे दिन हवन, भंडारा आदि आयोजन किए गए।श्री जटिया पंचायत के अध्यक्ष झूमरलाल मोर्य और उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण खन्नावलिया ने बताया कि वरसो महोत्सव के पहले दिन शनिवार शाम को रथखाना कॉलोनी स्थित गंगा मैया मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान शिव, गणेश, माता भगवती आदि की सचेतन झांकियां भी शामिल की गई। रथखाना कॉलोनी से शुरू हुई ये शोभायात्रा जूनागढ़ सहित शहर के मुख्य बाजार से होते हुए वापिस गंगा मैया मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में काफी तादाद में महिलाएं, बच्चे व पुरूष शामिल रहे। इसके बाद गंगा मैया मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया।
पंचायत के महामंत्री राजेश मोलपुरिया व सचिव लेखराज खन्नावलिया ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शाम चार बजे हवन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार करते हुए आहुतियां दीं। इसके बाद शाम को भंडारे का आयोजन भी किया गया।
वरसो महोत्सव में श्री जटिया पंचायत के अशोक खन्नावलिया, सोहनलाल तुनगरिया, जगदीश तिगाया, सुरेश कुडिया, ठाकुर जाटोलिया, रोशनलाल खन्नावलिया, जयदीप तिगाया, अमित धोलपुरिया, मनीष मोर्य, विक्रम खन्ना, दीपक खन्ना, उत्तमचंद खन्नावलिया, सोनू जाटिोलिया, जोन सोनीवाल, चन्दन तिगाया, सुनील तुनगारिया, अशोक मडोतिया, राजू सोनीवाल, मनोज खन्नावलिया व राहुल जाटोलिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया।

img 20220508 wa01446232240664599862915 गंगा सप्तमी पर आस्था और उल्लास के साथ निकाली शोभायात्रा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
img 20220508 wa01456534264335282020964 गंगा सप्तमी पर आस्था और उल्लास के साथ निकाली शोभायात्रा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News