ताजा खबरे
IMG 20230917 223932 हवाई यात्रा : बीकानेर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन हवाई यात्रा, यह रहेगा समय Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर से दिल्ली के लिए नियमित प्रतिदिन हवाई सेवा 7 फरवरी से शुरू हो रही है। इंडिगो ने बीकानेर-दिल्ली के बीच सप्ताह के सातों दिन फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट सुबह 08:25 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और 09:45 बजे बीकानेर लैंड करेगी। इसके साथ ही वापसी में सुबह 10:05 बजे बीकानेर से टेक ऑफ कर 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बीकानेर से दिल्ली 1 घंटा 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इससे पहले बीकानेर में सप्ताह में दो दिन सेवा थी। यह होगा लाभ

व्यापारिक, पर्यटन, सामरिक दृष्टि से बीकानेर एक महत्वपूर्ण जिला है। किलों, महलों, हवेलियों, ऊंट, भुजिया, पापड़ व रसगुलों की इस नगरी में यूरोपीय देशों से अनेक पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा युवा वर्ग की भी महानगरों में आवाजाही तेज़ी से बढ़ी है। देश के नेताओं, नामचीन कलाकारों का भी आवागमन आसानी से हो सकेगा। देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।


Share This News