Thar पोस्ट। प्रदेश में अपर प्राइमरी स्कूल टीचर लेवल-2 की 2022 भर्ती परीक्षा का SST विषय का मुख्य परीक्षा परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार कर्मचारी चयन बोर्ड ने 4712 पदों पर भर्ती के लिए दोगुना अभ्यर्थियों को फिलहाल शॉर्टलिस्ट किया है। इस तरह चेक करें REET L-2 SST का रिजल्ट
कैंडिडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट
https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए होमपेज पर result सेक्शन में जाकर
https://rsmssb.rajasthan.gov.in/link_to_external_file/REET_L2SST_Result_02062023.pdf इस लिंक को क्लिक करें।फिर पेज ओपन होगा। जिस पर अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। जिसे प्रिंट या डाउनलोड किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्टेड कैंडीडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए अलग से सूचना दी जाएगी। समय और स्थान बताया जाएगा। कैंडिडेट्स को मोबाइल पर भी मैसेज भेजे जाएंगे और बोर्ड की वेबसाइट पर भी जानकारी दी जाएगी। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और जिला अलॉटमेंट के बाद 4000 अभ्यर्थियों को नॉन टीएसपी एरिया और 712 अभ्यर्थियों को टीएसपी एरिया में पोस्टिंग दी जाएगी। अगस्त तक सभी कैंडिडेट्स को पोस्टिंग दे दी जाएगी ऐसी उम्मीद है। कैटेगरी कटऑफ मार्क्स
सामान्य 206.8590
ओबीसी 201.2740
ईडब्ल्यूएस 189.9298
एमबीसी 190.9377
एससी 182.0520
एसटी 170.5771