Thar post न्यूज। बीकानेर पुलिस ने दो युवकों को REET परीक्षा में नकल करवाने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के पास बल्यूट्रूथ, स्पाइस कैमरा, माइक सहित कई संदिग्ध सामान मिले हैं।
आज सुबह REET एग्जाम की पहली पारी शुरू होने से पहले दिनेश व प्रदीप चौधरी नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। पुलिस को मिली सूचनाओं के आधार पर डीएसटी व जेएनवीसी पुलिस ने संयुक्त रूप से इन युवकों पर नजर रखी। बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फिलहाल दोनों युवकों काे मेडिकल मुआयने के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा है। इसके बाद शाम तक पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।
बीकानेर पुलिस ने हर संदिग्ध पर नजर रखी है। बड़ी संख्या में केंडिडेट्स के फोन सर्विलांस पर रखे गए हैं। इसी आधार पर पुलिस को कई जानकारी मिल रही है। डीएसटी टीम की कोशिश से ही पुलिस इस कार्रवाई को अंजाम दे पाई है।