ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250527 111414 4 महिला शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग छात्र को देती थी दवाएं Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मुम्बई में एक महिला शिक्षक को 16 वर्षीय छात्र के साथ बलात्कार के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दादर पुलिस थाना ने शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दादर पुलिस के अनुसार एक महिला टीचर को पॉस्को एक्ट (POCSO) के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला टीचर पर आरोप है कि उसने 16 वर्षीय छात्र को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि आरोपी टीचर की मदद करने वाली एक टीचर फरार है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित नाबालिग छात्र का यौन उत्पीड़न पिछले एक साल से अधिक समय तक लगातार किया जा रहा था। आरोपी शिक्षिका उसे दक्षिण मुंबई के कई फाइव स्टार होटलों में ले जाकर शारीरिक शोषण करती थी। नाबालिग छात्र को एंटी डिप्रेशन की दवाएं भी देती थी, ताकि वह मानसिक रूप से टूट जाए और किसी से कुछ कह न सके।

पीड़ित छात्र ने अपनी दर्दनाक सच्चाई तब उजागर की, जब उसने अपनी बारहवीं (HSC) परीक्षा पूरी कर ली। उसने अपने माता-पिता को बताया कि किस तरह शिक्षिका ने बार-बार उसका शोषण किया। आरोप है कि वह अपने नौकर के जरिए छात्र से मिलने का संदेश भिजवाती थी। इस प्रताड़ना से तंग आकर छात्र बुरी तरह डर गया और अंततः उसने अपने माता-पिता को पूरी आपबीती बता दी।


Share This News