ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250527 111143 21 महिला कनिष्ठ लिपिक के साथ दुष्कर्म का आरोप, सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर विजय सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक कनिष्ठ लिपिक महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी विजय सिंह मीणा भूगोर बाईपास का रहने वाला है और वर्तमान में सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में तैनात था। घटना के सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और विश्वास में लेकर अपने घर चाय पर बुलाया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लीं। इसके बाद आरोपी ने उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देते हुए उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी कहना है कि एक बार आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर मारपीट भी की थी।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सदर थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी भी जुटा रही है कि वह पीड़िता को किन-किन जगहों पर ले गया था।


Share This News