ताजा खबरे
IMG 20210902 213456 44 महिला ने पति के दोस्तों पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में 25 साल की महिला ने पति के दोस्तों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति के 4 दोस्तों ने करीब तीन साल तक उसका देहशोषण किया। इन लोगों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसलिए लंबे समय तक इनके खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं कराई। पीड़ित ने शुक्रवार को रावतसर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है पुलिस ने बताया कि डूंगरगढ़ की रहने वाली पीड़ित की शादी 2018 में ननाऊ गांव में हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ वह रावतसर शिफ्ट हो गई। उसके पति को नशे की लत लग गई। इसी दौरान चक 10 डीडब्ल्यूडी निवासी राजू व कुछ अन्य लोगों का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। इन लोगों ने उसके पति से दोस्ती कर ली। पति के नशे की लत का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसी दौरान उन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया।
आरोपी इस वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगे। वीडियो सार्वजनिक होने के डर से महिला ज्यादती के बारे में किसी को नहीं बता पाई। अब परेशान होकर उसने केस दर्ज कराया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रावतसर सीओ कर रहे हैं।


Share This News