Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के खाजूवाला में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस नए मामले में किशोरी के साथ उस तांत्रिक ने डराकर दुष्कर्म किया जिसे पिता के ईलाज की लिए बुलाया गया था। शरीर में दर्द और बार-बार बीमार हो रहे खाजूवाला के एक शख्स को भूत-प्रेत या किसी की ओर से तंत्र-मंत्र कर देने की आशंका हुई। ऐसे में डोरा-ताबीज करने वाले महेन्द्र मेघवाल को बुलाया गया। महेन्द्र ने घर की नाबालिग बेटी में प्रेत का साया बताया और बंद दरवाजे में उसका ईलाज करने लगा।

महेन्द्र मेघवाल डोरा ताबीज के लिए पूरे गांव में पहचाना जाने लगा। खाजूवाला के इसी इलाके के एक और घर में भी उसे ईलाज की लिए बुलाया गया । वहां भूत निकालने के नाम पर युवती से दुष्कर्म किया । यह मामला सामने आने के बाद नाबालिग की मां ने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने भी बंद कमरे में भूत निकालने के नाम पर बार-बार दुष्कर्म की बात बताई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है