ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 कोहरे का अलर्ट जारी, पहली मावठ से सर्दी तेज़ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते दिन सीजन की पहली मावठ हुई। जयपुर, सीकर, ब्यावार, पाली सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। जयपुर में फिजाओं में ठंडक घुल गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को भी राज्य के दक्षिणी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद में कोहरा छाने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में पुनः तीन से चार डिग्री गिरावट होने, शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है।

बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। उत्तरी हवाएं थमने से लोगों को सर्दी से हल्की राहत रही। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अजमेर में 0.6, जयपुर में 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर का 9, फतेहपुर का 9.2, करौली का 9.7, पिलानी का 10, चूरू का 10.5, श्रीगंगानगर का 10.1, जयपुर का 15.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Share This News