Thar पोस्ट, न्यूज, राजस्थान। राजस्थान के बाड़मेर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भीमड़ा गांव में मिग क्रैश हो गया. मिग क्रैश होने से दोनों पायलटों की मौत हो गई. एक पायलट का शव पूरी तरह जल गया है।मिग क्रैश की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई. करीब रात 9 बजे की घटना बताई जा रही है. मिग क्रैश के बाद आधा किलोमीटर तक मलबा फैल गया है. जानकारी के मुताबिक मिग क्रैश होने के बाद गांव में जोरदार धमाके के साथ लोगों को आग दिखी।

मिग क्रैश की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मची. मौके के लिए प्रशासन रवाना हुआ. करीब रात 9 बजे की घटना बताई जा रही है. मिग क्रैश के बाद आधा किलोमीटर तक मलबा फैला. सूचना मिलने पर बालोतरा से नगर परिषद की दमकलें रवाना हुई.