





Thar पोस्ट, राजस्थान। बीकानेर में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए बुधवार को रिको औद्योगिक क्षेत्र,सुजानदेसर गांव, सूरज विहार कॉलोनी, सालमनाथ टंकी के पास, वाटरवर्क्स, डी-1 एरिया लेघाबारी, श्रीरामसर, मेघवालों का मौहल्ला, उदासर गांव, पेमासर गांव, विराटनगर, आर्मीगेट एरिया में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।





संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला स्थगित
बीकानेर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 6 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला स्थगित कर दिया गया है। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने यह जानकारी दी और बताया कि आगामी तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।
प्रशासन गांवों के संग अभियान: बुधवार को विभिन्न पंचायतों में होंगे शिविर
बीकानेर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार को बीकानेर के बदरासर तथा शोभासर, लूणकरणसर के ढाणी पांडुसर, श्रीडूंगरगढ़ के उपनी तथा कल्याणसर पुराना, छत्तरगढ़ के खारबारा, खाजूवाला के 8 केवाईडी, नोखा के पिथरासर तथा जांगलू में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।