





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए मिला पट्टा, जल्दी बनेगा भवन। पडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत गुरुवार को राजासर उर्फ करणीसर में आयोजित शिविर के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आवंटित भूमि का पट्टा चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि को सौंपा गया।





शिविर प्रभारी ने बताया कि राजासर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं होने से ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की अभिशंषा पर राज्य सरकार ने बजट भाषण में क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की घोषणा की। इसके तहत राजस्व विभाग द्वारा राजासर उर्फ करणीसर के खसरा नंबर 1409/573 में 1.3900 हैक्टेयर भूमि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आवंटित की। इसका पट्टा गुरुवार को आयोजित शिविर के दौरान संबंधित विभाग के प्रतिनिधि को दिया गया।
इस दौरान शिविर प्रभारी मुन्नीनाथ, सरपंच हेतराम गोदारा, भू-अभिलेख निरीक्षक नत्थूराम, पटवारी जितेन्द्र महात्मा तथा चिकित्सा विभाग की कार्मिका पुष्पा देवी मौजूद रही। पट्टा दिए जाने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री का ऐसे शिविरों के आयोजन के लिए आभार जताया।